लगभग 47 दिनों बाद फिर से जंक्शन से चलेगी प्रयागराज एक्सप्रेस, जानें वजह

0
prayagraj express

लगभग 47 दिनों बाद फिर से जंक्शन से चलेगी प्रयागराज एक्सप्रेस, जानें वजह

माघ मेले के चलते कई ट्रेनों का Prayagraj Junction पर ठहराव बंद कर दिया गया था. वहीं कुछ ट्रेनों का संचलान सूबेदारगंज से किया जा रहा था. इन ट्रेनों में प्रयागराज एक्सप्रेस (Prayagraj Express 12417 / 12418) और प्रयागराज-ललागढ़ एक्सप्रेस भी शामिल थीं जिसे अब कल यानी 18 फरवरी से अपने मूल स्टेशन प्रयागराज जंक्शन से चलाया जाएगा.

दरअसल जंक्शन पर दबाव कम करने के लिए 2 जनवरी से ये दोनों ट्रेनें सूबेदारगंज से चलाई जा रही थी. लगभग 47 दिनों के बाद ये दोनों ट्रेन अपने पुराने स्टेशन से चलाई जाएंगी. साथ ही जिन ट्रेनों का स्टापेज अस्थायी रूप से जंक्शन पर बंद कर दिया गया था अब वो भी प्रयागराज जंक्शन पर रुकेंगीं.
इन गाड़ियों में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12505 / 12506, बाड़मेर-हावड़ा – 12323/12324
ड्रिब्रूगढ़-नई दिल्ली – 12423/12424, नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस – 12301/12302

हावड़ा -नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस – 12305/12305, राजेंद्र नगर – नई दिल्ली – 12309/12310
सीमांचल एक्सप्रेस – 12487/12488 शामिल हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *